Live

JHARKHAND WEATHER

भारी बारिश को लेकर एक बार फिर से IMD का अलर्ट, 6 अगस्त को पुरे राज्य में बारिश होने का पूर्वानुमान

S
Shruti Prakashलेखक

रांची : झारखंड में शुक्रवार को हुई तेज़ बारिश के बाद, तीन दिनों से बारिश में कमी देखि गई है.कहा जा रहा है की, तीन दिनों से बारिश थम गई है, लेकिन फिर से 6 अगस्त को मॉनसून के सक्रिय होने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान संताल, कोल्हान और रांची समेत अन्य जिलों में बारिश के आसार है. बता दें की, मौसम केंद्र ने संताल में कहीं-कहीं भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया है. वहीं, बारिश के पानी से जलस्तर बढ़ने पर जमशेदपुर के चांडिल डैम के चार फाटक खोल दिए गए हैं. वहीं स्वर्णरेखा नदी भी उफानने के कगार पर है. पानी खतरे के निशान के पास पहुंच गया है. जमशेदपुर के निचले इलाकों में खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में दिखाई दे रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें