JHARKHAND NEWS
आइसीएआइ की चार्टर्ड एकाउंटेंसी की ग्रुप-1 और ग्रुप-2 के नतीजे घोषित
रांची : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) ने मई 2024 में आयोजित चार्टर्ड एकाउंटेंसी के फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार आइसीएआइ की ऑफिशियल वेबसाइट icaiexam.icai.org या icai.org या icai.nic.in पर अपना रिजल्ट जांच कर सकते हैं. सीए ग्रुप 1 इंटर परीक्षा में 1,17,764 उम्मीदवार शामिल हुए थे. जिसमें से 31,978 उम्मीदवारों ने परीक्षा क्वालिफाइ किया है. नतीजों का कुल प्रतिशत 27.15 प्रतिशत रहा. वहीं सीए ग्रुप 2 इंटर परीक्षा में कुल 71,145 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे. जिसमें से 13,008 (18.28 प्रतिशत) पास हुए हैं. सीए ग्रुप 1 और ग्रुप 2 इंटर परीक्षा में कुल 59,956 उम्मीदवार शामिल हुए थे. जिनमें से 11,041 (18.42 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है. बता दें कि आईसीएआई ने मई 2024 इंटरमीडिएट परीक्षा (ग्रुप 1) 3, 5 और 9 मई को आयोजित की थी. जबकि ग्रुप 2 इंटर परीक्षा 11, 15 और 17 मई को हुई थी. ग्रुप 1 के लिए सीए फाइनल परीक्षा 2, 4 और 8 मई को आयोजित की गयी थी. जबकि ग्रुप 2 के लिए सीए फाइनल की परीक्षा 10, 14 और 16 मई को आयोजित की गयी थी.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।