Live

BIG BREAKING

डंडे से पीटकर पति ने की पत्नी की हत्या

A
Akanksha Kumariलेखक

गढ़वा:- गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के बरवाहा गांव में कमेश कोरवा ने अपने पत्नी पार्वती देवी की लाठी डंडे से पीट -पीट कर हत्या कर दी है। घटना के वक्त आरोपी शराब के नशे में चूर था एवं उसकी पत्नी भी शराब के नशे में थी। मृतक महिला के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार रात्रि में कमेश कोरवा एवं उसके धर्म पत्नी पार्वती देवी नशे में धूत होकर घर पहुंचा और किसी बात को लेकर उसकी पत्नी पार्वती के साथ विवाद हो गया।

इसके बाद आरोपी पति ने लाठी से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही रंका थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है। मौके पर थाना प्रभारी अनिल नायक ने घटनास्थल से ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत गढ़वा भेज दिया है। घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें