Live

JHARKHAND NEWS

मधुपुर स्टेशन परिसर में रेल विभाग द्वारा लगाया गया सैकड़ो पेड़

S
Shruti Prakashलेखक

मधुपुर : जल संकट,भीषण गर्मी और ग्लोब्लाइजेशन के प्रतिकुल प्रभाव का दंश झेल रहे लोगो को अव पर्यावरण संरक्षण की महत्ता समझ आने लगी हैं. ऐसे में मधुपुर स्टेशन परिसर में रेल विभाग द्वारा लगाया गया सैकड़ो पेड़ पर्यावरण संरक्षण की अद्मुत मिशाल पेश कर रहा है . बता दें कि यहाँ 300 तीन सौ से अधिक अमरूद के पेड़ लगाए गए है जिसमे अब फल आना शुरु हो गया है. बता दें कि रेल विभाग के कर्मचारीयो द्वारा इसकी सेवा स्वेच्छा से की गयी ह्रै इन पेड़ो की रख रखाव हेतु रेल विभाग द्वारा कोई संसाधन उपलब्ध नही किया गया है और न ही अलग से माली की व्यवस्था की गयी है. स्थानीय लोगो ने डी आर एम आसन सोल से इन पेड़ो के रख २खाव की उचित व्यवस्था कराने की माँग की है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें