Hindi News / दुमका में बीजेपी इकाई ने सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,महानायकों को दी...

हूल दिवस : दुमका में बीजेपी इकाई ने सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,महानायकों को दी श्रद्धांजलि

Edited By:  |
hool diwas

दुमका:संथाल हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को बीजेपी जिला इकाई ने पोखरा चौक स्थित सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 1855 के हूल विद्रोह के महानायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम का नेतृत्व बीजेपी जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल ने किया.इस मौके पर मौजूद पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन ने कहा कि भोगनाडीह में वीर सिदो कान्हू के वंशजों एवं ग्रामीणों पर अत्याचार करने वालों को झारखंड की जनता मिट्टी में मिला देगी.

वहीं, इस मौके पर विधायक देवेंद्र कुंवर,पूर्व प्रत्याशी सीता सोरेन,सुरेश मुर्मू, जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल,जिला महामंत्री मृणाल मिश्रा,धर्मेंद्र सिंह,अंजुला मुर्मू,अमिता रक्षित,रवींद्र बासकी,पवन केसरी,बिमल मरांडी,सोनी हेंब्रम,पिंटू अग्रवाल,गायत्री जायसवाल,श्रीधर दास,मनोज साह,नीतू झा,पंकज वर्मा,ओम केसरी,अनुज आर्य,अजय गुप्ता,किशोरेंद्र दास,सुदीप राउत,नवल किस्कू,दिनेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.