Hindi News / चतरा समाहरणालय में अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, पारदर्शिता पर उठाया सवाल

होमगार्ड बहाली में अनियमितता का आरोप : चतरा समाहरणालय में अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, पारदर्शिता पर उठाया सवाल

Edited By:  |
homeguard bahali mein aniyamitta ka aarop

चतरा:जिले में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने समाहरणालय परिसर में हंगामा किया. बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने अपनी शिकायतों उपायुक्त से की. पत्थलगड्डा प्रखंड के अभ्यर्थियों की दौड़ (रनिंग) प्रक्रिया के दौरान विवाद सामने आया है.अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय सीमा के अंदर दौड़ पूरी नहीं कराए जाने का आरोप लगाया है.अभ्यर्थियों का आरोप है कि प्रक्रिया में गड़बड़ी होने पर कई उम्मीदवारों को नुकसान हो रहा है. अभ्यर्थियों ने प्रशासन से निष्पक्ष, पारदर्शी बहाली प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की है.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि दौड़ के तुरंत बाद उन्हें उनके अंक (मार्क्स) नहीं दिखाए जाते, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. कुछ अभ्यर्थियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बाहरी लोग अंदर मौजूद कुछ कर्मियों के साथ मिलकर अयोग्य उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं.

प्रशासनिक कर्मियों को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. हंगामे के बीच उपायुक्त ने अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें शांत कराया.

इस मामले पर उपायुक्त ने स्पष्ट तौर पर कहा कि होमगार्ड बहाली प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुरूप संचालित की जा रही है. उन्होंने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया है कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या पक्षपात की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी.

डीसी ने यह भी कहा कि बहाली के प्रत्येक चरण की निगरानी जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है, ताकि सभी योग्य अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर मिल सके. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों को उनके प्रदर्शन और अंक की जानकारी समय पर उपलब्ध कराया जाए.

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील कि है कि वे अफवाहों पर ध्यान ना दें और किसी भी तरह की शिकायत होने पर सीधे संबंधित अधिकारियों को सूचित करें.