JHARKHAND NEWS
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कल फिर होगी हेमंत सोरेन की सुनवाई
रांची : लैंड स्कैम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद पूर्व मुक्यमंत्री हेमंत सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर कल फिर से सुनवाई होगी . बता दें की, 21 मई मंगलवार को करीब एक घंटे से ज्यादा सुप्रीम कोर्ट (शीर्ष अदालत) में सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने अगली सुनवाई के लिए बुधवार (22 मई) की तारीख रखी है. बहस के दौरान हेमंत सोरेन की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अंतरिम जमानत दिये जाने के पक्ष में कई दलीलें पेश की. जिसका ईडी के अधिवक्ता ने विरोध किया. हेमंत सोरेन की एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) पर सुप्रीम कोर्ट की वेकेशन बेंच में सुनवाई हुई. बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने ईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।