Live

हजारीबाग रेंज के DIG एक्शन में

सभी एसपी को नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का सख्त निर्देश

A
archana singhलेखक

हजारीबाग: हजारीबागरेंज के डीआईजी अंजनी कुमार झा ने सभी एसपी को नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया है. साथ ही उन्होंने आम लोगों से भी नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की अपील की है. डीआईजी ने कहा कि आज नशा युवाओं के लिए गंभीर समस्या और अभिशाप बनता जा रहा है. नशे की लत से युवा न केवल अपना भविष्य खराब कर रहे हैं,बल्कि इसका असर परिवार और समाज पर भी पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस विभाग लगातार सक्रिय है. नशे के कारोबार पर रोक लगाने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. हालांकि, केवल पुलिस की कार्रवाई से इस समस्या को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता.

डीआईजी ने कहा कि इस अभियान में आम लोगों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है. अभिभावकों को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए और उन्हें नशे के दुष्परिणामों के बारे में समझाना चाहिए. बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए घर, स्कूल और समाज में लगातार जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है.

उन्होंने झारखंड के लोगों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ एकजुट होकर काम करें.यदि कहीं नशे की बिक्री या अवैध कारोबार की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना पुलिस को दें. सामूहिक प्रयास से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें