Live

हजारीबाग पुलिस को सशक्त बनाने पर जोर

पुलिस मुख्यालय से मिली 30 नई वाहन,अपराध पर लगेगा लगाम

A
archana singhलेखक

हजारीबाग पुलिस को झारखंड सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिली है. रांची पुलिस मुख्यालय ने जिले को 30 नई डायल-112 वाहन उपलब्ध कराई है. इन वाहनों को अपराध नियंत्रण,कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, महिलाओं की सुरक्षा और नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न थानों में रवाना किया गया. हजारीबाग जिले की पुलिस व्यवस्था अब और मजबूत होगी.

अपराधों पर होगी त्वरित कार्रवाई

इन सभी वाहनों को शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न थानों में तैनात किया गया है,ताकि अपराध नियंत्रण,विधि-व्यवस्था बनाए रखने,महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्रवाई और नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके.

सभी डायल-112 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक अभियान अमित कुमार,पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय ज्ञान रंजन, सदर एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह,विष्णुगढ़ एसडीपीओ फैजान अहमद, सीसीआर डीएसपी मोहम्मद अरमानुल हक और पुलिस केंद्र के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सभी डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित थानों के लिए रवाना किया.

नई पुलिस वाहनों की तैनाती सेआम जनता को मिलेगा फायदा

पुलिस का कहना है कि नई पुलिस वाहनों की तैनाती से आपातकालीन पुलिस सेवा की प्रतिक्रिया और तेज होगी साथ ही आम जनता को समय पर सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें