Hindi News / सेवानिवृत्त शिक्षक को बाइकसवार ने मारी गोली, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में...

हजारीबाग : सेवानिवृत्त शिक्षक को बाइकसवार ने मारी गोली, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा इलाज

Edited By:  |
hazaribagh

हजारीबाग: जिले के पदमा प्रखंड के सूर्यपूरा में एक सेवानिवृत्त शिक्षक रामजय महथा को गोली मार कर घायल कर दिया गया. घायल शिक्षक को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. बताया जा रहा है कि उसके कमर में गोली लगी है. बताया जा रहा है कि रामजय महथा सुबह करीब 8:30 बजे सूर्यपूरा मेडिकल चौक के पास दाढ़ी बनवाने गए थे. दाढ़ी बनवाने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से एक बाइकसवार वहां पहुंचा और उन पर गोली चला दी. गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया. बाइकसवार बिना नंबर प्लेट के हैल्मेट लगाए हुए आया था और रामजय महथा पर गोली चलाई और मौके से फरार हो गया.

घटना की जानकारी मिलते ही पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घटनास्थल पर लगासीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.वहीं, हमलावर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.