हाथियों का आतंक : कोडरमा में हाथी के हमले से दो की मौत तीन घायल,वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश
Edited By:
|
Updated :22 Apr, 2026, 11:19 AM(IST)
कोडरमा:जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के कंझियाडीह का है. जहां हाथियों के झुंड ने इट्ट भट्टे में काम करने वाले एक मजदूर और किशोर को मौत के घाट उतार दिया. जबकि, तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतक की पहचान बिहार के फतेहपुर गांव निवासी 32 वर्षीय राजकुमार मांझी और 12 वर्षीय लवकुश के रूप में की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार कंझीयाडीह में बीती रात हाथियों का झुंड ईंट के भट्ठे पर धावा बोला और इनके मिट्टी के मकान को तहस-नहस करना शुरू कर दिया. हाथियों के हमले की जानकारी मिलते ही भट्टे पर काम करने वाले लोग इधर-उधर भागने लगे. इधर, वन विभाग के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश दिख रहा है.