हाथी का तांडव : बोकारो में हाथियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की ली जान,ग्रामीणों में दहशत
Edited By:
|
Updated :05 Feb, 2026, 10:57 AM(IST)
बोकारो: जिले के गोमिया प्रखंड में हाथियों का आतंक लगातार जारी है. हाथियों के झुंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. अहले सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों को हाथियों ने कुचल कर जान ले ली. घटना महुआटांड़ थाना क्षेत्र के बड़कीपुन्नू करमाली टोला का है. हाथियों के झुंड ने सुबह-सुबह गांव के एक घर में घुसकर एक ही परिवार के तीन लोगों को मार डाला. जिसमें एक पुरुष और दो महिला शामिल हैं.
हाथियों के हमले में 65 वर्षीय गंगा करमाली उनकी पत्नी और बड़ी जेठानी भगिया देवी को हाथी ने कुचल कर मार डाला. इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. ङाथियों के इस तांडव के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है. यह इलाका रामगढ़ जिले से सटा है. जहां से हाथी विचरण कर दोनों जिलों में कहर बरपाया है.