Hindi News / JJMP के 5 लाख का इनामी सब-जोनल सदस्य समेत 4 गिरफ्तार,हथियार व कारतूस...

गुमला : JJMP के 5 लाख का इनामी सब-जोनल सदस्य समेत 4 गिरफ्तार,हथियार व कारतूस बरामद

Edited By:  |
gumla

गुमला: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP के खिलाफ गुमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डुमरी थाना क्षेत्र के औरापाट जंगल में अभियान चलाकर संगठन के सब-जोनल सदस्य समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में लातेहार निवासी 5 लाख का इनामी रामदेव लोहरा, JJMP एरिया कमांडर अरविंद नायक,लोहरदगा निवासी मुनेश्वर सिंह और डुमरी क्षेत्र निवासी नितेंद्र लोहरा शामिल हैं.

पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमा ने बताया कि रामदेव लोहरा पर झारखंड सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था. वही यह संगठन लातेहार लोहरदगा में सक्रिय था गुमला में संगठन का विस्तार करने को लेकर पांव फैला रहा था,जिसकी जानकारी होते ही पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी कर चारों को पकड़ा.

तलाशी के दौरान पुलिस ने विभिन्न प्रकार के हथियार, बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस, मोबाइल, वॉकी-टॉकी, वाई-फाई डोंगल, मोटरसाइकिल और प्रतिबंधित JJMP/नक्सली पर्चे बरामद किए. बरामद सामग्री में राइफल और पिस्टल समेत कुल 146 जिंदा कारतूस शामिल हैं.

पुलिस के मुताबिक,रामदेव लोहरा पूर्व में पीपुल्स वार ग्रुप और माओवादी संगठन से भी जुड़ा रहा है. उससे पूछताछ के आधार पर संगठन के अन्य सदस्यों और गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है. अभियान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर के नेतृत्व में चलाया गया.