Live

JHARKHAND NEWS

सूचना आयुक्तों के रिक्त पदों पर सरकार करेगी नियुक्ति, विज्ञापन निकला तीसरी बार निकाला गया है विज्ञापन

S
Shruti Prakashलेखक

रांची. झारखंड सरकार ने सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. चार साल से खाली सूचना आयुक्तों के पद पर बहाली को लेकर तीसरी बार सरकार ने विज्ञापन निकाला है. पिछले दिनों झारखंड हाईकोर्ट में सूचना आयुक्तों और सरकार के संवैधानिक संस्थानों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के बाबत महाधिवक्ता की तरफ से कहा गया था कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आचार संहिता लगी हुई है. इसलिए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति सरकार नहीं कर पा रही है. सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में छह रिट याचिकाएं विचाराधीन है. एक कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट का मामला कंटेंप्ट (सिविल) 283 आफ 2020 भी हाईकोर्ट में चल रहा है.झारखंड के कार्मिक, प्रशासनिक और राजभाषा सुधार विभाग की ओर से निकाले गये विज्ञापन में योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मंगाये गये हैं. 31 जुलाई तक योग्य अभ्यर्थी अपना आवेदन दे सकते हैं. इसके लिए कार्मिक, प्रशासनिक विभाग की तरफ से आवेदन प्राप्त होने के बाद अगली कार्रवाई की जायेगी. उधर सरकार की तरफ से चार सालों में तीसरी बार विज्ञापन जारी किया गया है. पिछला दो विज्ञापन अब रद्द कर दिया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें