Live

Jharkhand News

सरकार आदिवासी संस्कृति की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हैं - रामेश्वर उरांव

A
Akanksha Kumariलेखक

लोहरदगा:- लोहरदगा में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के तत्वावधान में लोहरदगा शहरी क्षेत्र के कटरा मोड़ के समीप आदिवासी संस्कृति कला केंद्र का उद्घाटन वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और मंत्री रामेश्वर उरांव के पुत्र और कांग्रेस नेता रोहित प्रियदर्शी उरांव ने संयुक्त रूप से किया। लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से इस भवन का निर्माण किया गया है। वहीं दूसरी ओर लोहरदगा के नगर भवन में कई योजनाओं का भी शिलान्यास कार्यक्रम किया गया।दोनों ही कार्यक्रम में झारखंड सरकार के वित्त एवं खाद आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और मंत्री पुत्र रोहित प्रियदर्शी उरांव शामिल हुए। मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि झारखंड सरकार आदिवासियों की संस्कृति सभ्यता की रक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है आदिवासी सांस्कृतिक कला केंद्र का निर्माण किया गया है। इसके अलावा भी सरकार आदिवासियों के विकास को लेकर कई प्रकार की योजनाओं का क्रिया वर्णन कर रही है। भविष्य में भी आदिवासियों की सभ्यता और संस्कृति को सुरक्षित करने को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में आदिवासी समाज के महिला पुरूष शामिल हुए थे साथ ही मंत्री और सांसद ने पौधारोपण भी किया हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें