Live

गोपालगंज में मतगणना नहीं हुई थी बाधित

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की सफाई, बोले- नहीं मिली कोई शिकायत

A
Anurag Goelलेखक

PATNA :बिहार विधानसभा के दो सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं। मोकामा से जहां आरजेडी प्रत्याशी नीलम देवी ने भारी मतों से जीत दर्ज की है वहीं गोपालगंज में हुए कड़े मुकाबले में बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी ने आरजेडी उम्मीदवार को मात दी। इस बीच बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल गोपालगंज में काउंटिंग लगभग एक घंटे तक बीच में रोक दी गयी थी जिसपर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे।

बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवास ने जानकारी देते हुए कहा है कि गोपालगंज और मोकामा विधानसभा उपचुनाव मतगणना पूरी हो गयी है। गोपालगंज में 24 और मोकामा में 21 चरण की गिनती समाप्त हुई है।गोपालगंज में बीच में अचानक काउंटिंग रुकने के मामले में उन्होंने कहा कि मतगणना बाधित नहीं हुई थी । उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा धीमी गति से एंट्री की गई थी । इस वजह से थोड़ा समय से देरी से मतगणना हुई। उन्होंने कहा कि किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है।

बता दें कि मोकामा विधानसभा उपचुनाव में आरजेडी प्रत्याशी नीलम देवी को 79744 वोट मिले जबकि बीजेपी प्रत्याशी सोनम देवी को 63003 वोट मिले । इस तरह आरजेडी प्रत्याशी ने 16741 वोटों से जीत दर्ज की। जबकि गोपालगंज में बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी ने 70053 और आरजेडी प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता ने 67870 वोट हासिल किए। इस तरह नतीजा बीजेपी के पक्ष में रहा। कुसुम देवी ने 2183 वोटों से जीत हासिल की।

पटना से मरगूब आलम की रिपोर्ट ...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें