Hindi News / नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण,नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को पूरा करने का...

गिरिडीह निगम कर्मियों में मचा हड़कंप : नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण,नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को पूरा करने का निर्देश

Edited By:  |
giridih nigam karmiyon mein mchaa hadkamp

गिरिडीह: नगर निगम कायर्याल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बिना किसी सूचना पर नवनियुक्त नगर आयुक्त वजय सिंह बिरुआ पहुंच गए.इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था, कर्मियों की उपस्थिति और कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया. अचानक निरीक्षण से निगम कर्मियों में हड़कंप मच गया. नगर आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया.

नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुआ ने कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. करीब दो घंटे तक वे निगम परिसर में मौजूद रहे. नगर आयुक्त ने आम नागरिकों और सफाई कर्मियों की समस्याएं भी सुनीं. उनकी सादगीपूर्ण और सक्रिय कार्यशैली की चर्चा पूरे दिन शहर में होती रही.

बिना ड्रेस के काम पर आए कर्मियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया. नगर आयुक्त ने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई का सही तरीका भी बताया. उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की और फायर सेफ्टी उपकरणों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए.