गिरिडीह में CBI का छापा : करोड़ों की घूसखोरी मामले में GST सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर गिरफ्तार
गिरिडीह:शहरके बजरंग चौक स्थित सेंट्रल GST कार्यालय में CBI ने बड़ी छापेमारी हुई है. CBI नेकरोड़ों की घूसखोरी मामले का खुलासा किया है. करीब 13 घंटे तक चली CBI कीकार्रवाई के बाद GST सुपरिटेंडेंट बुद्धेश्वर सुंडी और इंस्पेक्टर बिरजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. बिरनी निवासी राजू अंसारी की शिकायत पर CBI ने ट्रैप बिछाया था.
आरोप है कि 95 लाख रुपये के GST नोटिस को सेटल करने के नाम पर अधिकारियों ने 90 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी, जो बाद में 65 हजार रुपये में तय हुई थी. योजना के तहत बीते बुधवार को राजू अंसारी 50 हजार रुपये लेकर केंद्रीय जीएसटी कार्यालय पहुंचे थे. आरोप है कि अधिकारियों ने खुद पैसे हाथ में ना लेकर किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से रकम मंगवाई थी. जिसकी सूचना राजू अंसारी ने पहले ही सीबीआई को दे दी थी.
मौके से CBI ने केमिकल लगे नोट बरामद कर दोनों अधिकारियों को हिरासत में ले लिया है. कार्रवाई के बाद पूरे GST विभाग में हड़कंप मच गया है.