Live

गिरिडीह में अवैध खनन पर प्रशासन का एक्शन

छापेमारी में पोकलेन जब्त,FIR के निर्देश

A
archana singhलेखक

गिरिडीह:जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद प्रखंड के अरतोका क्षेत्र में औचक छापेमारी कर अवैध खनन की पुष्टि होने पर एक पोकलेन मशीन जब्त करने और संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं.

इस संबंध में उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध खनन,अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने खनन, अंचल और पुलिस प्रशासन को संयुक्त रूप से नियमित छापेमारी, कड़ी निगरानी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. प्रशासन ने आम लोगों से भी अवैध खनन की सूचना प्रशासन को देने की अपील की है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें