गिरिडीह में 17 सितंबर को बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
सुदिव्य सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर सुबह 9 से रात 12 बजे तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध
गिरिडीह: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध (बारहवीं) कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने और VVIP/VPIP के आगमन की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था की है. अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा जारी आम सूचना के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से रात 11:59 बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.
प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और पुलिस बल को यातायात व्यवस्था पर निगरानी रखने और निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. नागरिकों और वाहन चालकों से प्रतिबंध का पालन करने की अपील की गई है. साथ ही लोगों से अनावश्यक रूप से यातायात बाधित नहीं करने और प्रशासन-पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।