Hindi News / चाकू लगने पर एक की मौत कई घायल,पथराव में कई वाहन क्षतिग्रस्त

गिरिडीह कोल माइंस में हिंसक झड़प : चाकू लगने पर एक की मौत कई घायल,पथराव में कई वाहन क्षतिग्रस्त

Edited By:  |
giridih coal mines mein hinsak jhadap

गिरिडीह: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीपी साइडिंग में मंगलवार देर रात कथित तौर पर कोयला चोरी को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई है. झड़प के दौरान एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. जबकि, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है.

कोयला चोरों औरसुरक्षाकर्मियों मेंझड़प

घटना को लेकर सीसीएल के जीएम ने बताया कि कुछ कोयला चोरों ने सीसीएल के सीपी साइडिंग क्रशर पर हमला कर दिया और सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प हो गई. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ, कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई और चाकूबाजी की घटना को भी अंजाम दिया गया. यहां तक कि आउटसोर्सिंग कॉन्ट्रैक्टर के ट्रकों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है. इस घटना में सिक्युरिटी की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए. हिंसक झड़प में एक अधिकारी सहित कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए.

एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने कहा कि सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है. घटना में जो भी लोग शामिल है उनपर कार्रवाई की जाएगी.