Hindi News / जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार,सदर अस्पताल में...

गिरिडीह : जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार,सदर अस्पताल में भर्ती

Edited By:  |
giridih

गिरिडीह: जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के झरघट्टा गांव में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के छह लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है. परिजनों ने बताया कि परिवार के सदस्य मशरूम की सब्जी बनाकर खाए थे. खाना खाने के कुछ ही देर बाद सभी को उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी होने लगी. हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

बीमार लोगों में 18 वर्षीय नेहा कुमारी, 50 वर्षीय दशरथ गोस्वामी, 19 वर्षीय कृष्णा गोस्वामी, 4 वर्षीय अर्चना कुमारी, 25 वर्षीय विशाल गोस्वामी और 45 वर्षीय गीता देवी शामिल हैं.

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि जंगल से लाए गए या बिना पहचान वाले मशरूम का सेवन बिल्कुल न करें. डॉक्टरों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण सभी मरीजों का इलाज तेजी से शुरू हो गई.फिलहाल सभी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.