गिरिडीह : राजधनवार के होटल डिस्कवरी में पुलिस की छापेमारी,आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 4 लोग
गिरिडीह:जिले के राजधनवार स्थित बड़ा चौक के पास स्थित होटल डिस्कवरी में कथित अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. पुलिस की कार्रवाई के दौरान दो महिला और दो पुरुष को हिरासत में लिया गया. वहीं,आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने के बाद प्रशासन ने होटल को सील कर दिया.
खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि होटल में कथित रूप से अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिलने के बाद एक टीम का गठन किया गया था. टीम में बीडीओ देवेंद्र दास, दंडाधिकारी, महिला पुलिसकर्मी और धनवार थाना प्रभारी शामिल थे. पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान दो महिला और दो पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया. मौके से सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है.
जांच के दौरान ठहरने वाले लोगों के आधार कार्ड और अन्य आवश्यक अभिलेख मांगे गए,जिन्हें प्रस्तुत नहीं किया जा सका. इसके बाद दंडाधिकारी के आदेश पर होटल को सील कर दिया गया. पुलिस ने होटल के संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.