गिरिडीह : अंबेडकर जयंती पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बाबा साहब की प्रतिमा का किया अनावरण
Edited By:
|
Updated :14 Apr, 2026, 03:33 PM(IST)
गिरिडीह:संविधान निर्माताडॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रजिस्ट्री ऑफिस के पास संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया. इसके बाद मंत्री अम्बेडकर चौक का भी उद्घाटन किया. इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के साथ महापौर प्रमिला मेहरा,उप महापौर सुमित कुमार,डीसी रामनिवास यादव,एसपी डॉ बिमल कुमार,एसडीएम श्रीकांत विषपुते समेत कई लोग मौजूद रहे.
इस मौके पर मंत्री सुदिव्यसोनू ने बाबा साहेब की विचारों पर प्रकाश डाला. कहा कि बाबा साहेब ने आने वाली पीढ़ियों के लिए और सभी को जात पात से ऊपर उठाकर एक सामान लाकर खड़ा कर दिया है।