गिरिडीह : आवासीय परिसर में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को नेताओं ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
गिरिडीह:झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनूके आकस्मिक निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर गिरिडीह स्थित उनके आवासीय परिसर लाया गया है. उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित राज्य के तमाम बड़े नेता, समर्थक और आम लोग उनके आवास पर पहुंच रहे हैं. झारखंड के तमाम नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी. पार्थिव शरीर को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं. झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन, इरफान अंसारी ने दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि दी.दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के अंत्येष्टि कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे. उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या कार्यकर्ता,नेता और आम लोग पहुंच रहे हैं.

झारखंड विधानसभा के स्पीकर रवींद्र नाथ महतो भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे. इस दुख की घड़ी में दिवंगत मंत्री की पत्नी को केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवीढांढस बंधाते हुए नजर आई. आवासीय परिसर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है.

