Hindi News / "वृद्धावस्था के लिए योग"थीम पर कार्यक्रम,डीसी-एसपी और आम नागरिकों ने किया योगासन

गिरिडीह : "वृद्धावस्था के लिए योग"थीम पर कार्यक्रम,डीसी-एसपी और आम नागरिकों ने किया योगासन

Edited By:  |
giridih

गिरिडीह:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला प्रशासन द्वारा झंडा मैदान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया."वृद्धावस्था के लिए योग"थीम पर आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत की. डीसी रामनिवास यादव,एसपी डॉ. बिमल कुमार, पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी एवं उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की.कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेकर योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया.

योग दिवस परउपायुक्त ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति और सकारात्मक जीवन का आधार है और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए. वहीं, उप विकास आयुक्त ने युवाओं से नियमित योग अपनाने का आह्वान किया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वस्थ, निरोग एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास का संकल्प लिया.