Live

गैंगस्टर सुजीत के परिजन का बड़ा बयान

पुलिस पर साजिश करने का आरोप,एनकाउंटर में हुई मौत पर खड़े हो रहे सवालिया निशान

A
archana singhलेखक

जामताड़ा:गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की एनकाउंटर में हुई मौत को लेकर अब सवालिया निशान खड़ा हो गया है. सुजीत सिन्हा के परिजनों ने फेक एनकाउंटर का आरोप लगाया है. पुलिस पर साजिश करने का गंभीर आरोप लगाए गए है. सुजीत सिन्हा की सास ऊषा देवी ने सोमवार को मीडिया कर्मियों को कई बातें बताई है. गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के परिजन ने रविवार की रात हुई पुलिस एनकाउंटर को साजिश करार दिया है.

बताते चले कि गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के एनकाउंटर की खबर सुनकर रांची के रातू रोड निवासी सास ऊषा देवी अपने परिजन के साथ रोते बिलखते जामताड़ा पहुंचीं.जामताड़ा थाना में ही मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाई है. उन्होंने बताया कि हाई कोर्ट में याचिका दायर किया हुआ है.जिसमें हत्या की आशंका जताई गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें