Hindi News / फॉर्म देने और भरने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप,BLO ने दिया...

गढ़वा में SIR के नाम पर उगाही : फॉर्म देने और भरने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप,BLO ने दिया साजिश करार

Edited By:  |
gadhwa mein sir k naam par ugahi ke mamla

गढ़वा:जिले में एसआईआर का फॉर्म भरने के नाम पर जबरदस्त उगाही हो रही है. बीएलओ का खर्चा पानी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. मामला रंका प्रखंड के खपरो पंचायत के गोरयाबांध टोला की है. जहां एक बीएलओ जमीला बीबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें एसआईआर फॉर्म देने और भरने के नाम पर 50 रूपये से लेकर 100 रुपये तक की उगाही की जा रही है. जिसके एवज में वह खर्चा पानी मांग रही है.

इस मामले की तहकीकात करने के लिए जब कशिश न्यूज के पत्रकार उस स्थल पर पहुंचे तो कई लोगों ने यह शिकायत किया कि बीएलओ द्वारा पैसे की डिमांड की जा रही है. कई ऐसे लोग मिले जो एसआईआर फॉर्म तो भर दिए हैं, लेकिन पैसे की वजह से वह जमा नहीं कर रहे है. वहीं, बीएलओ के घर पर भी एसआईआर फॉर्म भरवाने के लिए भीड़ लगी हुई है.

वहीं, इस मामले में जहां एक तरफ ग्रामीणों ने पैसा लेने का आरोप लगा रहे हैं, तो वहीं दूसरे तरफ बीएलओ इसे साजिश करार देकर फंसाने का आरोप लगा रही है. उन्होंने कहा कि अब तक हम 170 फॉर्म भर चुके हैं. कुछ लोग फ़साने का प्रयास कर रहे हैं.