गढ़वा में पुलिस-पब्लिक में झड़प : युवक की मौत पर हंगामे कर रहे ग्रामीणों को खदेड़ने पर बवाल, पुलिस पर किया पत्थराव
गढ़वा:शहरके रमना थाना क्षेत्र के रामगढ़ मोड़ के पासपुलिस और पब्लिक के हिंसक झड़प हुई है. एक व्यक्ति के मौत के बाद हंगामा कर रहेभीड़ पर बल प्रयोग करने के बाद आक्रोषित ग्रामीण बिफर गए और पुलिस पर पत्थराव करने लगे. यहां तक की उग्र ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई. लाठी डंडे से लैस ग्रामीणों ने एनएच-39 पर पांच घंटों तक जाम रखा.
बताए कि रमना निर्माणाधीन फोर लेन पर भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया. मृतक की पहचान झुरहा निवासी पंकज कुमार के रूप में की गई है. घटना के बाद देखते ही देखते गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-39 सड़क को जाम कर दिया. पुलिस ज़ब जाम हटाने गई तो ग्रामीण आक्रोषित हो गए और पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त करना शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस जब हल्का बल प्रयोग किया तो ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी.
इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में जब पुलिस घटनास्थल पहुंची तो ग्रामीणों द्वारा थाना प्रभारी के साथ खींचतान शुरू हो गई. जिसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई.