गढ़वा में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण : NEET (UG) की परीक्षा को लेकर DC-SP ने व्यवस्था का लिया जायजा
गढ़वा:राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी)/NEET (UG)–2026 के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. गढ़वा शहर के स्थानीय एसएसजेएस नामधारी कॉलेज, आरके प्लस टू गोविंद हाई स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय में आगामी 3 मई 2026 को आयोजित किए जाने वाले NATIONAL ELIGIBILITY CUM ENTRANCE TEST/NEET (UG) –2026 की परीक्षा को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
बता दें कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आगामी 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. इसके सफल संचालन के लिए उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने गढ़वा स्थित परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं पेयजल एवं शौचालय, साफ सफाई, लाइटनिंग, निर्धारित संख्या में परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.
निरीक्षण के क्रम में स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में पेयजल, साफ सफाई, लाइटनिंग व अन्य मूलभूत सुविधाएं बेहतर पाई गई. जबकि, आरके प्लस टू गोविंद हाई स्कूल गढ़वा एवं एसएसजेएस नामधारी कॉलेज गढ़वा में पेयजल, लाइटनिंग एवं साफ-सफाई में अपेक्षाकृत कमी पाई गई. जिसे लेकर उपायुक्त द्वारा उक्त परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक साफ सफाई, लाइटनिंग, पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने परीक्षा आयोजन की तिथि से पूर्व एक बार फिर सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने की बात कही है.