Hindi News / महज कुछ दिन के नवजात का तालाब से शव बरामद

गढ़वा में मानवता हुई शर्मसार : महज कुछ दिन के नवजात का तालाब से शव बरामद

Edited By:  |
gadhwa mein manawta hui sarmsar

गढ़वा:जिले के डंडई थाना क्षेत्र के डंडई गांव स्थित सोनेहरा मोड़ के पास मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. राधा-कृष्ण मंदिर के पास स्थित तालाब से नवजात का शव बरामद हुआ है.यह घटना मानवता को झकझोर देने वाली मानी जा रही है. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

ग्रामीणों की नजर पड़ीबच्ची के शव पर

जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच रामा प्रसाद के तालाब में लोगों ने नवजात बच्ची का शव पानी में तैरता हुए देखा. सुबह टहलने गए ग्रामीणों की नजर तालाब के किनारे पड़े शव पर पड़ी,जिसके बाद इसकी सूचना आस-पास के लोगों और पुलिस प्रशासन को दी गई. देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. शव पर अस्पताल में जन्म के दौरान लगाए जाने वाले कीट लगा हुआ है. लोगों का अनुमान है कि बच्ची को बीती रात ही तालाब में फेंका गया होगा. शव देखकर साफ प्रतीत हो रहा है कि नवजात के जन्म का महज कुछ ही दिन हुआ है.

सभी पहलुओं पर पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर डंडई थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं पर पुलिस की नजर है. इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है. लोग दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.