Hindi News / जमीन विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत, एक की मौत कई घायल

गढ़वा में हिंसक झड़प : जमीन विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत, एक की मौत कई घायल

Edited By:  |
gadhwa mein hinsak jhadap

गढ़वा: जिले के हरिहरपुर ओपी के भेलवाखांड़ी गांव में जमीन विवाद में पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प हुई है. इस घटना में एक की मौत हो गई है. जबकि, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी को भवनाथपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है. इधर,पुलिस इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तारकर ली है. पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि हरिहरपुर ओपी क्षेत्र में सड़क को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था. विवाद इस हद तक बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प मे तब्दील हो गई. मारपीट के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल भर्ती कराया गया.

गौरतलब है की गांव के ही गोतिया के साथ दो दिन पहले भी सड़क को लेकर विवाद हुआ था. गांव में सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है, उस सड़क निर्माण में गोतिया के लोग भी काम में लगे हुए हैं. मृतक जोखन राम के जमीन से सड़क निकल रहा था, इसी बात को लेकर दो पक्षों में कहा सुनी हो गई थी. बात इस हद तक बिगड़ गई की मारपीट तक होने लगी. जिसमे मृतक जोखन राम की पत्नी सन्तोषी देवी बड़ा बेटा नीतीश कुमार घायल हो गया है.