गढ़वा अंचल में बड़ी लापरवाही : मृत राजस्वकर्मी कर्मी का किया तबादला,सूची में गौरव आनंद का नाम शामिल
गढ़वा:झारखण्ड के गढ़वा जिले में प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. भवनाथपुरअंचल कार्यालय में जिला स्तर से जारी स्थानांतरण आदेश में कई राजस्वकर्मियों का तबादला किया गया. इसी सूची में दिवंगत राजस्वकर्मी गौरव आनंद का नाम भी शामिल कर दिया गया. पदस्थापना सूची जारी होने के बाद मामले का कुलासा हुआ कि मृत हो चुके राजस्वकर्मी गौरव आनंद का भी ट्रांसफर कर दिया गया है.
इस प्रशासनिक चूक के बाद के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.एक साथ कई कर्मचारियों का स्थानांतरण किए जाने में इतनी बड़ी लापरवाही हुई है.निर्गत पत्र में उन्हें भवनाथपुर अंचल से रंका अंचल में पदस्थापित दिखाया गया है, जबकि उनका निधन करीब चार माह पहले ही हो चुका है. आदेश सामने आने के बाद अंचल कार्यालय और स्थानीय लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बन गया है. लोगों का कहना है कि जब संबंधित कर्मी का निधन हो चुका है, तो ऐसे में उनका तबादला आदेश जारी होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है.
वहीं, अंचल कार्यालय के कर्मियों का कहना है कि स्थानांतरण सूची जिला स्तर से जारी की जाती है, जिसमें संभवतः पुराने डाटा के आधार पर नाम शामिल हो गया होगा. इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में विभाग को आदेश जारी करने से पहले अभिलेखों की सही तरीके से जांच करनी चाहिए, ताकि इस तरह की त्रुटि से बचा जा सके.