गढ़वा अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर : कर्मचारी का खुलेआम घूस लेने का वीडियो वायरल
गढ़वा: झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था जितना भ्रष्टाचार प्रखंडों में है उतना कहीं नहीं है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह बात गढ़वा में चरिथार्थ हो रहा है. अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार कूट-कूट कर भरा हुआ है, जिसका उदाहरण जिले के रमना अंचल कार्यालय में देखने को मिल रहा है. यहां का कर्मचारी खुले आम घूस की मांग करता है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
गढ़वा जिला के रमना प्रखंड सह अंचल कार्यालय में एक कर्मी दिवाकर सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें घूस के रकम को वापस करते देखा जा रहा है. वहीं, घूस के रुपये खुद मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से लिया हुआ है जिसकी पुष्टि खुद पीड़ित कर रहे हैं.
अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ यहां की प्रमुख ने मोर्चा खोल रखा है. दरअसल, अंचल कार्यालय में पदास्थापित एक कर्मी दिवाकर सिंह जमीन रजिस्ट्री और केवाला के नाम पर प्रति केवाला 15,000 साहेब के नाम पर और 5,000 अपने नाम पर लेता है. ऐसा लगभग एक दर्जन केस का खुलासा हुआ है जो पीड़ितों से इस कर्मी ने लिया है. एक केस में कर्मी द्वारा घूस का रुपये वापस देते दिख रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इनदिनों वायरल हुआ है.
पीड़ितों ने बताया की ऐसा कई मामला है जिसमे किसी के जमीन को किसी के नाम पर पंजी 2 में दिखा कर जमीन उसके नाम कर दिया जा रहा है. यहां तक कि कर्मी ने अपने बहनोई के नाम पर भी जमीन रजिस्ट्री करा रखा है.
इस मामले को लेकर पीड़ितों ने इसकी शिकायत प्रखंड प्रमुख से की तो प्रमुख ने कर्मी और साहेब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. प्रमुख ने बताया की ऐसे कई मामले है जिसमें दिवाकर सिंह ने सीधे रूपए अपने खाते में लिए है. एक का वीडियो वायरल भी हुआ है. पीड़ित ने कहा कि इसकी शिकायत डीसी से की जाएगी और ऐसे भ्रष्ट कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी.