गढ़वा : पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दिशोम गुरू के लिए की भारत रत्न की मांग
गढ़वा:झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता दिशोम गुरू शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने खुशीजताई है. मंगलवार को गढ़वा स्थित अपने आवास पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण की उपाधी से सम्मानित होना गर्व की बात है. हालांकि, पूर्व मंत्री ने ये भी कहा कि उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए था. मिथलेश ठाकुर का कहना है किउन्होंने कई ऐसे काम किए है जो आज लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत है.
वहीं, पद्म भूषण मिलने से पूरे झारखंड राज्य और देश स्तर पर लोग खुशी मना रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिशोम गुरू ने जिस तरह से समाज के लिए कार्य किया है, वह सराहनीय है. हम महामहिम राष्ट्रपति और भारत सरकार से मांग करते हैं कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए.