गढ़वा : होटलों में देह व्यापार का धंधा,कई युवक-युवती सहित नाबालिग हिरासत में, तीन होटल सील
गढ़वा:शहर के नामचीन होटलों में पुलिस ने देह व्यापार धंधा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर कई नाबालिग लड़के और लड़कियों को बरामद किया है. कई आपत्तीजन सामान भी बरामद किए गए है. एसडीएम और एसडीपीओ के नेतृत्व तीन होटलों को सील कर दिया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है.
महानगरों के तर्ज पर अब गढ़वा जैसे छोटे शहरों में भी देह व्यापार का धंधा खूब फल फूल रहा है. इस धंधे में नाबालिग बच्चे बच्चियां से लेकर युवक और युवतियां भी शामिल है. सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कई होटलों मे इन दिनों देह व्यापार का अवैध धंधा खूब फल फूल रहा है. जिसके बाद एक होटल मे ज़ब छापेमारी की गई तो नाबालिग लड़के और लड़कियां मिलने से सबूत पुख्ता हो गए. फिर ने पुलिस ने इसकी जानकारी एसडीएम को दी.
एसडीपीओ गढ़वा, डीएसपी मुख्यालय, सीओ, दो इंस्पेक्टर एवं भारी पुलिस सुरक्षा के बीच ज़ब शहर के चार होटलो की जांच की गई तो एक होटल से आठ जोड़े युवक -युवती को पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर बाहर निकाला. जबकि शहर के रंका रोड दानरो नदी पुल के पास स्थित एक होटल से तीन जोड़ों को बरामद किया गया. इस तरह से कुल 14 लड़के-लड़कियों को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले आई.वहीं, तीन होटलों को सील करते हुए पुिलिस कर्मचारियों से थाने में पूछताछ कर रही है.