Hindi News / बीएलओ-2 के प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव बोले-एक भी मतदाता का...

गढ़वा : बीएलओ-2 के प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव बोले-एक भी मतदाता का नहीं कटना चाहिए नाम

Edited By:  |
gadhwa

गढ़वा: कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार को सर्किट हाउस में एसआईआर को लेकरबीएलओ-2 के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. सभी प्रखंडों के बीएलओ-2 शामिल हुए. मौके पर मौजूद लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव ने कार्यकर्ताओं का किए दिशा निर्देश दिए.

रामेश्वर उरांव ने अपने बीएलओ-2 से कहा कि सभी को एसआईआर भरने की प्रक्रिया को ठीक से समझना है,ताकि फॉर्म भरते समय किसी भी तरह की दिक्क़त किसी को नहीं हो सके. एक भी मतदाता का नाम नहीं कटना चाहिए. उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मुझे एसआईआर को लेकर पलामू प्रमंडल का प्रभारी बनाया गया है. इसी क्रम में उन्होंने सर्किट हाउस में बैठक कर रहे हैं.

विधायक ने सभी बीएलओ को एसआईआर के मद्देनजर नजर बनाकर रखना को कहा गया है. ताकि कोई मतदाता छूटे नहीं. उन्होंने कहा की हमलोग एसआईआर का विरोध नहीं करते है हमलोग इसके काम पर सवाल उठाते हैं, क्योंकि यहां चुनाव तो तीन साल बाद है तो ऐसा नहीं है कि हम यहां एसआईआर नहीं कराएंगे.