Live

JHARKHAND NEWS

झारखंड के कांग्रेस कोटे के चार मंत्री और विधायक जाएंगे नई दिल्ली

S
Shruti Prakashलेखक

रांची : झारखंड राज्य सरकार में कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों समेत सभी विधायक नई दिल्ली यात्रा पर जाएंगे। इन्हें 5 फरवरी को दिल्ली पहुंचने के लिए कहा गया है।6 फरवरी को ये विधायक और मंत्री लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में कांग्रेस आलाकमान को जानकारी दी जाएगी।यह मुलाकात राज्य में नई सरकार गठित होने के बाद आलाकमान के साथ विधायकों की पहली मुलाकात होगी, जिससे राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा और मार्गदर्शन मिलने की संभावना है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें