मुख्यमंत्री का साहेबगंज दौरा
214 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, 30 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन
साहेबगंज :आज मुख्यमंत्री साहेबगंज जिले के बरहेड स्थित भोगनाडीह में आयोजित सभा स्थल पर लोगों को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वह कुल 214 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, 30 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन करेंगे और 125 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति का वितरण करेंगे। इसके अलावा, अनुकंपा समिति द्वारा पारित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले के तमाम कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पतना प्रखंड के तालबाड़िया फुटबॉल मैदान पर अस्थायी हेलीपैड तैयार किया गया है, जहां मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से पहुंचेगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ सांसद विजय हसदा, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक हेमलाल मुर्मू, विधायक निषाद आलम, विधायक धनंजय सोरेन और विधायक ताजुद्दीन भी शामिल होंगे।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।