Live

JHARKHAND NEWS

पूर्व डीसी दिलीप टोप्पो ने कांग्रेस का दामन थामा, लोहरदगा विधानसभा से कर सकते हैं उम्मीदवारी पेश

S
Shruti Prakashलेखक

लोहरदगा :लोहरदगा जिला के पूर्व डीसी दिलीप कुमार टोप्पो ने कांग्रेस पार्टी में सदस्यता प्राप्त की और उसके बाद वो लोहरदगा पहुँचे। जिला के ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के द्वारा शंख नदी के पास भव्य स्वागत किया गया।जहां पूर्व डीसी दिलीप टोप्पो द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के स्मारक पर किया इसके बाद बाइक रैली के माध्यम से लोहरदगा के शहरी क्षेत्र भ्रमण कर पूर्व सांसद धीरज साहू से मिलने आवास पहुंचे. वही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोहरदगा की जनता के द्वारा स्वागत किया गया जिससे मैं बहुत उत्साहित हूं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के समक्ष मैंने सदस्यता ग्रहण की है इसके बाद आगे मैं लोहरदगा की जनता के लिए हर संभव मदद के लिए तत्पर हूं वही विधानसभा चुनाव पर उम्मीदवारी पर दिलीप टोप्पो ने कहा कि अभी तो मैं सदस्यता लिया हूं आगे देखा जाएगा फिलहाल में लोहरदगा की जनता की सेवा करना चाहता हूं. लोहरदगा में विभिन्न प्रकार के मुद्दे हैं जैसे रोजगार ,हिंडालको का मुद्दा, संविधान की रक्षा एवं मुख्य मुद्दा जो घिरिणा फैलाया जा रहा है वह है इन सभी मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करूंगा.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें