JHARKHAND NEWS
सियासी हलचल के बीच पूर्व सीएम ने तोड़ी चुप्पी, अपने एक्स हैंडल से जेएमएम हटाया
दिल्ली/रांची : झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन दिल्ली पहुंच गए है. अटकलों के बीच पूर्वी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है. चंपई सोरेन ने साफ-साफ कह दिया कि मेरी किसी से कोई मुलाकात नहीं हो रही. अभी हम जहां पर हैं, वहीं पर रहेंगे. निजी काम से दिल्ली आया हूं. हालांकि, पिछले दो दिनों से उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें चल रही हैं.
अपने एक्स हैंडल से जेएमएम हटाया
पूर्व चंपई सोरेन ने अपने एक्स हैंडल से जेएमएम हटा दिया गया है. इसके बाद से अब अटकलें और तेज हो गई हैं कि झारखंड में सियासी हलचल बढ़ गई है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।