Jharkhand News
भगवान बिरसा मुंडा के पुण्य तिथि पर वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने दी श्रद्धांजलि
रांची:-धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के पुण्य तिथि के मौके परवित्त मंत्री रामेश्वरउरांव ने पुराने भगवान बिरसा मुंडा की समाधि पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वित्त मंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा के सपने अभी भी पूरे नहीं हुए हैं, हम उस दिशा में आगे बढ़ रहे है लेकिन हमारी जो गति है वो काफी धीमी है हमें और तेजी से आगे बढ़ना होगा।
वहीं जेएमएम नेता और विधायक लोबिन हेंब्रम ने भगवान बिरसा के समाधि पर उनके पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और कहा कि बिहार सरकार को या झारखंड सरकार भगवान बिरसा के त्याग के कारण बने सीएनटी एक्ट को सही तरीके से लागू करने में सफल नहीं रहे। वर्तमान सरकार का हाल देख लीजिए आदिवासी जमीन, सरकारी जमीन पर हॉस्पिटल बन रहे हैं, मकान बन रहे हैं और सरकार रोकने में सफल नहीं हो पा रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि आज आदिवासी अस्मिता और संस्कृति खतरे में है। हमारी संस्कृति पर लगातार हमले हो रहे हैं। अगर भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि देने हैं तो हमें अपनी संस्कृति को बचाने का प्रयास करना होगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई, विधायक सिटी सिनेमा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह और संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने भगवान बिरसा के समाधि पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और भगवान के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।