Hindi News / फैसल खान की ‘आधी हकीकत आधा फसाना’ का खुलासा, हुए फरार !

गैंग्स ऑफ मुसल्लहपुर! : फैसल खान की ‘आधी हकीकत आधा फसाना’ का खुलासा, हुए फरार !

Edited By:  |
Faisal Khan's 'half reality, half fiction' revealed, he absconded!

दो दिन पहले तक अपने वीडियो के वायरल होने को लेकर विख्यात कोचिंग संचालक खान सर अक्सर 2 से लेकर 10 मुस्टंडो के बीच संगीनो के साए में दिख जाया करते थे, वो अचानक से मीडिया के सामने दुखड़ा रोने आ गए। बताया कि उनके कोचिंग पर प्रतिस्पर्धी संस्थान के संचालन ने गुंडे भेज कर हमला करवाया, उनपर गोलियां चली और वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि खान ग्लोबल में पढ़ने वाले बच्चों से नाम मात्र की फीस ली जाती है। दूसरे कोचिंग माफिया जैसे बच्चों को लूटते नहीं। इतना ही नहीं मौका देख खान सर उर्फ फैसल खान ने दूसरे प्रतिस्पर्धी संस्थान को लेकर खूब भड़ास निकाली। मानो मन में यही चल रहा हो बिंदु कोचिंग वाले के खिलाफ कि बाप का, दादा का, भाई का सबका बदला लेगा यह फैसल। फैसल ने आधी हकिकत और आधा फसाना ऐसा सुनाया कि पुलिस रेस हो गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपों के आधार पर बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक समेत कुछ अन्य सहयोगियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

वीडियो ने पूरे मामले की जांच का रूख ही बदल दिया

क्राइम पर जीरो टॉलरेंस वाली पुलिस ने शिक्षा जगत में अपराधिक गतिविधियों को लेकर आरोपों को गंभीरता से लिया और जांच को गति दी गई। जांच जैसे जैसे आगे बढ़ी नए खुलासे होने लगे, फैसल के आरोप में हकिकत कितनी और फसाना कितना ये आरोपी पक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस और जारी किए गए वीडियो ने पूरे मामले की जांच का रूख ही बदल दिया। बयान वीर खान सर के शुरूआती बयान और शिकायती पत्र में ही विरोधाभास दिखा। मीडिया के सामने गोली चलाने के आरोपों को खान सर ने पुलिस के सामने नहीं दोहराया। बिंदु कोचिंग वाले के जारी किए गए वीडियो में खान ग्लोबल के गेट पर खान सर की मौजूदगी में गार्ड बंदूक लहराते और फायर करते साफ नजर आए।

बिंदु कोचिंग संचालक के समर्थन में सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे

बिंदु कोचिंग संचालक को फंसाने की बात कहते हुए सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। नए वीडियो के कारण पुराने आरोप आधारहीन और विद्वेषपूर्ण लगने लगे। पुलिस ने पहले गार्ड के गिरेबां पर हाथ डाला, जरा सा जोर लगाया और गार्ड पूरा फसाना गाने लगे, बताने लगे कि गोली चलाई गई, पर खान सर के निर्देश पर, उन्होंने तो बस अपना काम किया। इधर ग्लोबल कोचिंग की गलियों से ये बात भी उड़ाई जाने लगी की जान पर आफत आई तो गार्ड से गोलियां चलवाई। तब तक पुलिस ने खान ग्लोबल के संचालक के खिलाफ कदमकुंआ थाने में FIR दर्ज करते हुए उड़ती उड़ती आ रही बातों की सच्चाई जानने के लिए टीम रवाना किया।

पुलिस की हलचल की हवा लगते ही फैसल खान हवा हो गए!

अब ये सच्चाई थी या ये भी फसाना जरूरी था इसका जांचा जाना, लेकिन पुलिस की हलचल की हवा लगते ही फैसल खान हवा हो गए। पता चला कि ग्लोबल कोचिंग संस्थान में जांच के लिए पुलिस आने की सूचना मिलते ही अपने वकीलों को बुलाया, राय मश्वरा किया और फिर गायब। अब पुलिस अलग अलग संभावित ठिकानों पर खान सर को तलाश रही है, वो मिले तो पता चले कि बिंदु कोचिंग के संचालक ने उन्हें प्रताड़िता किया, वो पीड़ित हैं या प्रतिस्पर्धी के नेम फेम में परेशान हो कर ये फसाना गढ़ा...पुलिस से आखिर कब तक फरार रहेंगे फैसल खान ... TO BE CONTINUED

दीपक कुमार, सीनियर एंकर