किडनी रोगियों को रांची जाने की जरूरत नहीं
डालटनगंज में सरकारी दर पर मिलेगी सुविधा
पलामू:- किडनी की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए अच्छी खबर है। पलामू के किडनी रोगियों को अब डायलिसिस के लिए रांची जैसे बड़े शहर में नहीं जाना पड़ेगा है। डालटनगंज के लाइफ लाइन हॉस्पिटल में आज किडनी डायलिसिस के लिए दो यूनिट की शुरुआत की गई। जिसका उद्घाटन निदेशक डॉ.अनवर नेज़ाम, डॉ.राहत नेज़ाम और डॉ.सात्विक सौरभ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
डॉ.राहत नेज़ाम ने कहा की सरकारी दर पर ही लोगों को किडनी डायलिसिस की सुविधाएं उपलब्ध एक्सपर्ट टीम की निगरानी में दी जाएगी। साथ-साथ अस्पताल मेंSMART ICU, SMART NICUके माध्यम से देश के मशहूर चिकित्सकों की टीम के द्वारा जटिल से जटिल समस्याओं में चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं डॉ.अनवर ने कहा की पलामू में 50 से अधिक डायलिसिस यूनिट की आवश्कता है,ऐसे में हम उन मरीजों के लिए मददगार बनेंगे। वहीं डॉ. सात्विक सौरभ ने बताया की मरीजों को रांची जैसे बड़े शहरों जैसी सुविधा इस अस्पताल में मिलेंगी,जिससे मरीजों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।