Live

कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार

निगरानी ब्यूरो ने पटना में 2 लाख रू रिश्वत लेते दबोचा, ठिकानों की ली जा रही तलाशी

A
Anurag Goelलेखक

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है। निगरानी ब्यूरो ने राजधानी में बड़ी कार्रवाई की है। भवन निर्माण विभाग सेंट्रल डिवीजन के कार्यपालक अभियंता ( Executive Engineer) को रंगे हाथ रिश्वत लेते विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है।

भवन निर्माण विभाग सेंट्रल डिवीजन के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर संजीत कुमार को 2 लाख रू लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। निगरानी ब्यूरो ने जाल बिछाया और गर्दनीबाग स्थित घर से 2 लाख रू रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट कर लिया है।

बताया जा रहा है कि भ्रष्ट अभियंता ने ठेकेदार से 6 लाख रू रिश्वत की मांग की थी। लेकिन सौदा 2 लाख में तय हुआ। निगरानी ब्यूरो ने सत्यापन के बाद उस भ्रष्ट अभियंता को गिरफ्तार कर लिया।

पटना से मरगूब आलम की रिपोर्ट ...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें