Live

JHARKHAND NEWS

गढ़वा में दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण अभियान, सड़कों से हटाई गईं अवैध दुकानों और झोपड़ियों

S
Shruti Prakashलेखक

गढ़वा : गढ़वा जिला मुख्यालय में सड़क किनारे बनी झुग्गियां और अवैध दुकानें हटाने का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। गढ़वा नगर परिषद, अंचल कार्यालय और भारी पुलिस बल की टीम ने ब्लॉक परिसर से लेकर रंका मोड़ तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान जेसीबी मशीनों से सभी अवैध दुकानों को तोड़ दिया गया। नगर परिषद के सिटी मैनेजर कौशल ठाकुर ने बताया कि सड़क के दोनों किनारों पर लोगों ने अपनी दुकानें बनाकर सड़क को संकीर्ण कर दिया था, जिससे यातायात में समस्या हो रही थी। इसके बाद लगातार शिकायतों के मद्देनजर यह अतिक्रमण अभियान चलाया गया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें