'150 सीट ज्यादा बोल दिए 50 पर सिमटा देना है'
नीतीश ने जब ललन सिंह को टोका, JDU की बैठक में BJP पर हमला
PATNA : जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बीच से बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान सामने आया है। नीतीश कुमार ने बीजेपी को 50 सीटों पर निपटा देने का मंत्र जेडीयू नेताओं के बीच दिया है।
जेडीयू की बैठक की बीच से आ रही खबरों के मुताबिक जब राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह संबोधित कर रहे थे उन्होंनें कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 150 से ज्यादा सीट नहीं ला पाएगी। इस पर बीच में सीएम नीतीश कुमार ने टोकते हुए कहा कि आपर 150 सीट तो बहुत ज्यादा बोल रहे हैं 50 सीट पर ही सिमटा देना है। और इसके साथ ही जेडीयू की बैठक में सियासत परवान चढ़ गयी।
जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने केन्द्रीय गृह मंत्री और पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि दौरे के टाइमिंग को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है। नीतीश कुमार से जेडीयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अगले दो साल तक सतर्क रहने को कहा है। वहीं जेडीयू ने 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
इससे पहले मणिपुर में जेडीयू विधायकों के टूटने पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार बेहद नाराज दिखे और बीजेपी पर जमकर बरसे। नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी विधायकों को कब्जा करती है। लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। यह कौन सा स्वभाव है, सभी देख रहे हैं। एक नए ढंग का काम किया जा रहा है। सीएम नीतीश ने कहा कि कुछ दिन पहले ही सभी विधायक बिहार आये थे, और अब जानकारी मिली है कि पकड़कर सभी को अपने दल में शामिल करा लिया। उन्होंने सवाल पूछा- यह संवैधानिक काम है क्या, सभी बताएं? इसके साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि देश की जनता देख रही है और 2024 के परिणाम को जनता बताने का काम करेगी। सभी विरोधी दल एकजुट होंगे तो देश के परिणाम अलग होंगे।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।