Live

JHARKHAND NEWS

रांची के रातू रोड, हरमू समेत कई इलाके में ईडी की छापेमारी

S
Shruti Prakashलेखक

रांची : राजधानी रांची में एक बार फिर से सोमवार की सुबह ईडी की टीम ने कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है. ईडी की टीम रातू रोड स्थित इंद्रपुरी रोड में विजय अग्रवाल के आवास के अलावा कई अन्य लोगों के अलग अलग ठिकानों पर छापामारी कर रही है. गौरतलब है, कि सोमवार की सुबह एक साथ ईडी की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस से निकलकर अलग-अलग ठिकाने पर पहुंच कर छापेमारी कर रही है. ईडी ने यह छापेमारी रांची के पंडरा थाने में दर्ज प्राथमिकी मामले में की है. इस मामले में ईडी ने अपने यहां ईसीआइआर किया है.पंडरा थाने में एक अधिवक्ता सुजीत कुमार पर ईडी को मैनेज करने के नाम पर छह करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें