Live

ईडी मामले पर राज्य सरकार पर निशाना

सुदर्शन भगत का हेमंत सरकार पर आरोप, जांच को प्रभावित करने का कर रही प्रयास

A
archana singhलेखक

लोहरदगा:पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुदर्शन भगत ने प्रवर्तन निदेशालय से जुड़े मामलों पर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार जांच को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है और घबराहट में आकर गलत कदम उठा रही है.


सरकार अपने नेताओं को बचा रही

ईडी के अधिकारी पर लगाए गए मारपीट के आरोप पर सुदर्शन भगत ने कहा कि ईडी एक संवैधानिक और स्वतंत्र केंद्रीय जांच एजेंसी है. जो कानून के दायरे में रहकर कार्य करती है. लेकिन, राज्य सरकार जानबूझकर केंद्रीय संस्थाओं से टकराव की स्थिति पैदा कर रही है, जिससे साफ है कि सरकार की सच्चाई सामने आने का डर सता रहा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार जांच एजेंसियों पर दबाव बनाकर अपने नेताओं और करीबी लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है.


भ्रष्टाचार के खिलाफ पोल खुलने का डर

पूर्व सांसद ने कहा कि लोकतंत्र में कानून से ऊपर कोई नहीं होता. यदि, कोई दोषी नहीं है तो उसे जांच से डरने की जरूरत नहीं है.लेकिन बार-बार जांच एजेंसियों पर सवाल उठाना और उनके काम में बाधा डालना, यह दर्शाता है कि सरकार कुछ छिपाना चाहती है.


सुदर्शन भगत ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की संस्थाएं देश के हित में काम कर रही हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं. आगे उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि राज्य सरकार को संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान और जांच में सहयोग करना चाहिए.

लोहरदगा से अमित वर्मा की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें