Live

शारदीय नवरात्र का पहला दिन आज

जिले भर में दुर्गा पूजा की धूम, माता के पहले रूप शैलपुत्री की पूजा शुरू

A
Akanksha Kumariलेखक

पाकुड़:- आज यानी 15 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। आज से मां दुर्गा की नौ शक्ति रूपों की पूजा होगी। माता के 9 दिन के पूजन की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। पहले दिन की शुरुआत में कलश यात्रा भी निकल गई, जिसके बाद आदिवासी सांस्कृतिक के 2 डोसाई दोन के द्वारा नृत्य भी किया गया।


आश्विन मास की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होने वाली नवरात्र को शारदीय नवरात्र कहते हैं। मान्यता है कि इन नौ दिनों में माता धरती पर आकर भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं।


मां भवानी नवरात्रि के नौ दिन पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों के कष्टों को दूर करती हैं। हिरणपुर दुर्गा पूजा समिति की और से 13 दिनों तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जहां पूजा, बच्चो का डांस,डांडिया सहित बिहार के मशहूर भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव भी आने वाली है जो हीरणपुर में अपने शुरीली आवाज़ से दर्शकों व भक्तो का दिल जीत लेगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें